उबंटू ऑपरेटिंग सिस्टम (Ubuntu Operating
System)
यह एक Linux आधारित Open Source Operating System है। यह उपयोग
में सरल, सुरक्षित और निःशुल्क ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसका उपयोग Desktop, Laptop, Server और Cloud
Computing में किया जाता है। Ubuntu यह एक
अफ्रीकी शब्द है जिसका अर्थ है– 👉 “Humanity to Others” (मानवता)
Ubuntu का इतिहास (History of
Ubuntu)
·
Ubuntu को Canonical Ltd. Company द्वारा
विकसित किया गया
·
लॉन्च तिथि: 20 अक्टूबर 2004
·
संस्थापक: Mark
Shuttleworth
·
Ubuntu, Debian Linux पर आधारित है
·
यह एक Open Source Software (OSS) है
Ubuntu की विशेषताएँ (Features
of Ubuntu OS)
1.
Open Source (ओपन सोर्स) – इसका
सोर्स कोड मुफ्त में उपलब्ध है
2.
Free Operating System – लाइसेंस शुल्क नहीं
3.
Secure (सुरक्षित) – वायरस और
मैलवेयर का खतरा कम
4.
User Friendly Interface
5.
Fast Performance
6.
Regular Updates
7.
Multi-User Support
8.
Multitasking Support
Ubuntu में User Interface (यूज़र इंटरफ़ेस)
Ubuntu मुख्य रूप से GUI (Graphical User Interface) आधारित
है, लेकिन इसमें CLI (Command Line Interface) भी उपलब्ध है।
GUI: Graphical
User Interface- माउस, की-बोर्ड, आइकॉन, मेनू और विंडो द्वारा कार्य किया जाता है।
CLI: Command Line
Interface- टर्मिनल का उपयोग कर कमांड द्वारा कार्य किया जाता है।
Ubuntu के मुख्य घटक (Components
of Ubuntu Desktop)
1. Desktop (डेस्कटॉप)- कंप्यूटर चालू होने पर दिखाई देने वाली
मुख्य स्क्रीन को Desktop कहते हैं।
2. Launcher /
Dock- स्क्रीन के बाएँ या नीचे स्थित आइकॉन की पट्टी जिससे एप्लिकेशन
खोले जाते हैं।
3. Top Bar (शीर्ष पट्टी)- इसमें समय, नेटवर्क,
बैटरी, साउंड और सिस्टम मेनू होता है।
4. Icons (आइकॉन)- फ़ाइल, फ़ोल्डर और
एप्लिकेशन के ग्राफिकल प्रतीक।
File System in Ubuntu-
Ubuntu में फ़ाइल
सिस्टम Hierarchical Structure में होता है।
प्रमुख
डायरेक्टरी:
·
/ – Root Directory
·
/home – User की व्यक्तिगत फ़ाइलें
·
/bin – Commands
·
/etc – Configuration Files
·
/usr – User Programs
·
/var – Variable Data
Functions of Ubuntu OS-
1.
Process Management
2.
Memory Management
3.
File Management
4.
Device Management
5.
Security Management
6.
User Management
7.
Network Management
Ubuntu में Software Management-
Ubuntu में सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए:
1.
Ubuntu Software Center
2.
APT (Advanced Package Tool)
3.
Terminal Commands
Ubuntu में Booting प्रक्रिया (Booting Process)
1.
POST (Power On Self Test)
2.
Boot Loader (GRUB – Grand Unified Bootloader)
3.
Kernel Load
4.
User Login Screen
Ubuntu के संस्करण (Ubuntu
Versions)
Ubuntu का नया संस्करण
हर 6 महीने में आता है।
·
Ubuntu 16.04 LTS
·
Ubuntu 18.04 LTS
·
Ubuntu 20.04 LTS
·
Ubuntu 22.04 LTS
🔹 LTS – Long Term Support (5 साल तक सपोर्ट मिलता है)