कंप्यूटर पीढ़ियाँ (Computer Generations) –
कंप्यूटर के विकास को तकनीक, हार्डवेयर और प्रोग्रामिंग भाषाओं के आधार पर पाँच पीढ़ियों में बाँटा गया है।
प्रथम पीढ़ी (First Generation Computer)- 1940 – 1956
मुख्य घटक- Vacuum Tube / Electron Tube (आविष्कारक: John Ambrose Fleming)
प्रोग्रामिंग भाषा- Machine Language (0 और 1 पर आधारित)
विशेषताएँ- आकार में बहुत बड़े, अत्यधिक बिजली खपत, अधिक गर्मी उत्पन्न होती थी, रख-रखाव कठिन
उदाहरण- ENIAC, EDVAC, UNIVAC-I, Mark-I, IBM-701, IBM-650
द्वितीय पीढ़ी (Second Generation Computer)- 1956 – 1964
मुख्य घटक- Transistor (आविष्कारक: William Shockley, John Bardeen, Walter Brattain)
प्रोग्रामिंग भाषा- Assembly Language
विशेषताएँ- आकार छोटा हुआ, कम बिजली खपत, अधिक विश्वसनीय
उदाहरण- IBM 1620, IBM 1401, IBM 7094, CDC 1604, UNIVAC 1108, Honeywell 400
तृतीय पीढ़ी (Third Generation Computer)- 1964 – 1971
मुख्य घटक- IC (Integrated Circuit) आविष्कारक: Jack Kilby और Robert Noyce
प्रोग्रामिंग भाषा- High Level Languagesà FORTRAN, COBOL, BASIC
विशेषताएँ- मल्टीप्रोग्रामिंग की शुरुआत, आकार और लागत में कमी, अधिक गति
उदाहरण- IBM 360 Series (International Business Machine), IBM 370/168, Honeywell 6000, PDP (Personal Data Processor), TDC-316 (Torpedo Data Computer)
चतुर्थ पीढ़ी (Fourth Generation Computer)- समय: 1971 – वर्तमान
मुख्य घटक- LSI (Large Scale Integration)- माइक्रोप्रोसेसर- आविष्कारक: Marcian “Ted” Hoff
प्रोग्रामिंग भाषा- C, C++, SQL, Dbase, Python, Ruby, Perl
विशेषताएँ- Personal Computer (PC) का विकास, तेज, सस्ते और छोटे, GUI आधारित सिस्टम
उदाहरण- IBM 4341, DEC 10, STAR, 1000, PUP11, Altair 8800, Apple-I, IBM PC
पंचम पीढ़ी (Fifth Generation Computer)- समय: वर्तमान एवं भविष्य
मुख्य घटक- ULSI (Ultra Large-Scale Integration)- Artificial Intelligence (AI) आधारित
प्रोग्रामिंग भाषा- Python, Prolog, LISP (List Processing)
उदाहरण- Desktop, Laptop, Tablet, Smartphone