☁️ Cloud Computing (क्लाउड कंप्यूटिंग) Father– Dr. Joseph Carl Robnett
Licklider
Cloud
Computing एक ऐसी तकनीक है जिसमें डेटा, सॉफ्टवेयर,
स्टोरेज, सर्वर, नेटवर्क
और एप्लिकेशन को इंटरनेट के माध्यम से
उपयोग किया जाता है। इसमें उपयोगकर्ता को अपने सिस्टम पर सब कुछ इंस्टॉल करने की
आवश्यकता नहीं होती, बल्कि वह सेवाओं को ऑनलाइन एक्सेस करता
है।
🔹 उदाहरण: Google Cloud, Amazon Web Services
(AWS), Microsoft Azure
“Cloud Computing वह तकनीक है
जिसमें कंप्यूटर संसाधनों को आवश्यकता अनुसार इंटरनेट के माध्यम से किराए (On-Demand)
पर प्राप्त किया जाता है।”
📂 Types of Cloud Computing (क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रकार)
1. Public
Cloud (पब्लिक क्लाउड)
·
थर्ड पार्टी (Third Party)
द्वारा संचालित।
·
इंटरनेट के माध्यम से सभी
उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध।
·
कम लागत (Low Cost)।
·
उदाहरण:
Amazon Web Services (AWS), Microsoft Azure, Google Cloud Platform (GCP), Smart
Cloud Enterprise
2. Private
Cloud (प्राइवेट क्लाउड / Corporate Cloud)
·
केवल एक संस्था/कंपनी के लिए।
·
अधिक सुरक्षा (High
Security)।
·
Firewall के अंदर डेटा सुरक्षित रहता है।
·
बड़े संगठन, बैंक, सरकारी संस्थान इसका उपयोग करते हैं।
3. Hybrid
Cloud (हाइब्रिड क्लाउड)
·
Public + Private Cloud का संयोजन।
·
संवेदनशील डेटा प्राइवेट क्लाउड में
और सामान्य डेटा पब्लिक क्लाउड में।
·
अधिक लचीलापन (Flexibility)।
·
उदाहरण: Gmail,
Google Drive (User + Organization डेटा)
4. Community
Cloud (कम्युनिटी क्लाउड)
·
कई संगठन मिलकर डेटा साझा करते हैं।
·
सुरक्षा और नियम समान होते हैं।
·
उदाहरण: Health Care
Community Cloud, Educational Institutions Cloud
✅ Advantages of Cloud Computing (लाभ)
·
डेटा कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता
है
·
स्टोरेज क्षमता बढ़ाना आसान
·
समय और लागत की बचत
·
मोबाइल/लैपटॉप से आसानी से उपयोग
·
ऑटोमैटिक बैकअप सुविधा
·
हार्डवेयर खरीदने की आवश्यकता नहीं
·
डेटा सुरक्षा के लिए प्रोफेशनल
मैनेजमेंट
❌ Disadvantages of Cloud Computing (हानियाँ)
·
इंटरनेट कनेक्शन अनिवार्य
·
डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी की
चिंता
·
सर्वर डाउन होने पर काम रुक सकता है
·
लिमिटेड कंट्रोल
📌 Applications of Cloud
Computing (उपयोग)
·
Online Data Storage
·
Backup & Recovery
·
Big Data Analysis
·
Testing & Development
·
Antivirus Services
·
E-Commerce
·
Education
·
E-Governance
·
Medical Field
·
Entertainment
⚙️ Cloud Computing Services (क्लाउड
सेवाएँ)
1. IaaS –
Infrastructure as a Service
·
हार्डवेयर, नेटवर्क, स्टोरेज उपलब्ध कराता है।
·
यूज़र अपना OS और एप्लिकेशन खुद इंस्टॉल करता है।
·
उदाहरण: Microsoft
Azure, Amazon EC2
2. PaaS –
Platform as a Service
·
एप्लिकेशन डेवलपमेंट के लिए
प्लेटफॉर्म।
·
OS, Database, Runtime पहले से उपलब्ध।
·
उदाहरण: Google App
Engine
3. SaaS –
Software as a Service
·
रेडीमेड सॉफ्टवेयर इंटरनेट पर उपलब्ध।
·
ब्राउज़र के माध्यम से उपयोग।
·
उदाहरण: Google
Apps, MS Office 365