1. कंप्यूटर की परिभाषा ( Definition of Computer) · कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक गणना करने वाली मशीन ( Electronic Calculating Device) है। “Computer” शब्द Compute से बना है , जिसका अर्थ है गणना करना। कार्य सिद्धांत ( Working Principle)- Input → Process → Output · कंप्यूटर उपयोगकर्ता से प्राप्त इनपुट ( Input) को दिए गए निर्देशों ( Program / Instructions) के अनुसार प्रोसेस ( Process) करता है और परिणामस्वरूप आउटपुट ( Output) प्रदान करता है। 2. कंप्यूटर सिस्टम के घटक ( Components of Computer System) कंप्यूटर सिस्टम को मुख्यतः तीन भागों में बाँटा जाता है: (i) हार्डवेयर ( Hardware)- हार्डवेयर कंप्यूटर के वे भौतिक भाग हैं जिन्हें देखा और छुआ जा सकता है। उदाहरण: की-बोर्ड , माउस , मॉनिटर , CPU (Central Processing Unit), प्रिंटर ( Printer) (ii) सॉफ्टवेयर ( Software)- सॉफ्टवेयर वह प्रोग्राम/निर्देशों का समूह है जो हार्डवेयर को बताता है कि क्या ...